झांसी। रविवार को जिले में कोरोना के 2909 नमूनों की जांच की गई और इनमें 61 नये मरीज सामने आए हैं। ज्यादातर मरीज महानगर के विभिन्न इलाकों के हैं। इक्का - दुक्का मरीज ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिले हैं।
ये नये मरीज विश्वविद्यालय परिसर, आयकर दफ्तर, दीनदयाल नगर, करगुवां जी, झांसी कैंट, सिद्धेश्वर नगर आईटीआई, कसाई बाबा, ओम शांति नगर, शारदा हिल्स कॉलोनी, शिवाजी नगर, रॉयल सिटी, तिलयानी बजरिया, शिवाजी नगर, पाल कॉलोनी, श्रीनगर, नई बस्ती खाई मुहल्ला, महावीरन नगरा, मसीहा गंज, अलीगोल, गोंद कंपाउंड, थापक बाग, ब्रह्म नगर, खुशीपुरा, वीरांगना स्कूल के पीछे, नानक गंज, पीतांबरा कॉलोनी के पास पठौरिया, जेल चौराहा, जार पहाड़, टकसाल की गली, बालाजी रेजीडेंसी, शीतल कॉलोनी, दतिया गेट बाहर, दिलदार नगर, सिंचाई विभाग, नूर नगर, प्रतापपुरा, सदर बाजार पन्नालाल, ग्रीन होम सिटी, अंदर सैंयर गेट, होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर के पास, भट्टागांव, उन्नाव गेट, पारीछा, महेंद्रपुरी कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, आशिक चौराहा, पुलिस लाइन समेत कोटखेरा रक्सा, रिछौरा, हवेलीपुरा चिरगांव, रक्सा, गुरसराय, जैन मंदिर के पास बबीना, बरुआसागर बाजार में मिले हैं।
जिले में अब तक 3784 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया जा चुका है, हालांकि इनमें से 2720 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 50 को रविवार को छुट्टी दी गई। जिले का रिकवरी रेट 77.61 प्रतिशत है। वर्तमान में 757 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से महज 93 मरीजों में कोरोना के लक्षण हैं, बाकी सब बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, जिले में कोरोना से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है।