फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 59 हजार बिजली बकायेदार आए आगे

विज्ञापन
59 hazar vijli upbhokta aange aaye
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग द्वारा बकायेदाराें का पैसा जमा कराने के लिए संचालित की जा रही एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत मंडल के तीनों जिलों में चार लाख 59 हजार से अधिक उपभोक्ताओं में से 59 हजार उपभोक्ता आगे आए हैं। इसमें सर्वाधिक बेहतर स्थिति झांसी महानगर के बकायादारों की है। यहां के 62 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

मंडल के झांसी, जालौन और ललितपुर जिले में बिजली उपभोक्ताओं पर 69.97 करोड़ रुपये की बकायेदारी है। बकाया जमा नहीं करने वाले मंडल में 4,57,689 उपभोक्ता हैं। बकायेदारी जमा कराने के लिए शासन ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत जो भी बकायादार पैसा जमा कर रहे हैं, उनका सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इसका लाभ 15 अप्रैल तक लिया जा सकता है।
योजना के अंतर्गत ललितपुर जिले में कुल बकायेदार 1,16,637 में से 13 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जालौन के 1,82,928 उपभोक्ताओं में से 24 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है, जबकि झांसी जिले के 1,57,174 बकायेदार उपभोक्ताओं में से 21 हजार बकायेदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं में से अधिकांश ने पैसा जमा कर दिया है। इसमें सर्वाधिक अच्छी स्थिति झांसी महानगर की है। यहां के करीब 22 हजार उपभोक्ताओं के ऊपर 15 करोड़ रुपये से अधिक की बकायेदारी थी। इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया जमा हो गया है। बाकी जिन्होंने पंजीकरण कराया है, वह लगातार बकायेदारी जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर में 62 प्रतिशत से अधिक बिजली बकायादारों ने पंजीकरण करा लिया है। यह लोग पैसा जमा कर रहे हैं। जो बकायेदार पैसा जमा नहीं करेंगे, उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अभी उपभोक्ता 15 अप्रैल तक एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बकाया जमा कर सकते हैं। - अनुभव कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें