फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 बच्चों ने परखा अपना सामान्य ज्ञान

Sun, 27 Aug 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
gk jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बबीना।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह के तहत शनिवार को सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया, इसमें बबीना क्षेत्र के 550 बच्चों ने हिस्सा लिया। कस्बे के पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
केन्द्रीय विद्यालय में राजकुमार भदौरिया, छावनी परिषद विद्यालय में अनूप पाठक, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में विनोद पण्डा, जेवीएम स्कूल में सूरज कुमर, एवं इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज में जगत कटैरिया की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्रों का भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे, विधायक राजीव सिंह, जिला संयोजक बृजेंद्र राजपूत ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

छावनी परिषद विद्यालय की अध्यापिका श्वेता गर्ग ने बताया यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता बच्चों के लिए रोचक एवं ज्ञानवर्धक रही। भाजपा के मीडिया प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम सितंबर के प्रथम सप्ताह घोषित होगा। अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन





बड़ागांव में दो सौ छात्रों ने दी परीक्षा
बड़ागांव। बड़ागांव इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन विधायक राजीव सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। यहां 200 छात्रों ने केन्द्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य मोहम्मद नसीम व परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश बिलगैंया व बसंत सांवरेकर की देखरेख में परीक्षा दी। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, सह संयोजक पार्षद राहुल रिछारिया, जिला महामंत्री बृजेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें