फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 55 हजार छात्र-छात्राएं भर चुके बीएड का फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए अब तक 55 हजार आवेदन आ चुके हैं। जबकि, आवेदन का आधा समय बीत चुका है। 10 मार्च तक बीयू की वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

पिछली बार की तरह इस साल भी बीयू की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। प्रदेश में बीएड की करीब 2.40 लाख सीटें हैं। इस बार 10 फरवरी से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन खोले गए थे। मगर इस साल बीएड को लेकर छात्र-छात्राओं का रुझान पिछले साल से भी कम नजर आ रहा है। शुरुआती 17 दिनों में सिर्फ 55 हजार छात्र-छात्राओं ने ही बीएड के लिए आवेदन किया है। जबकि, आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। पिछले साल 4.22 लाख छात्र-छात्राओं ने बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए फाॅर्म भरा था। इसके बावजूद प्रदेश के बीएड कॉलेजों की लगभग आधी सीटें खाली रह गई थीं।
विज्ञापन


वर्जन..
स्नातक की परीक्षाएं खत्म होते ही बीएड के आवेदन बढ़ेंगे। पिछले कुछ दिनों से आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी भी हुई है। - विनय कुमार सिंह, कुलसचिव, बीयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें