फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 55 लाख बकाया, काटे 275 बिजली कनेक्शन, 58 मीटर उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग का लाखों रुपये दबाए बैठे उपभोक्ताओं के खिलाफ सोमवार को विद्युत राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इसके लिए सोमवार को पूरा बिजली महकमा मोहल्लों में वसूली के लिए उतर आया। विभागीय टीमों में आधा दर्जन मोहल्लों में अभियान चलाकर 275 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए और बकाया जमा नहीं करने पर उनके मीटर उखाड़ ले गए।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा की देखरेख में सोमवार को शहर के मोहल्ला आजादपुरा, बिहारी राशन की दुकान, पिसनारी, गांधीनगर और नई बस्ती में एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। विद्युत टीमों ने मोहल्लों में घर-घर जाकर दरवाजे खटखटाए और बिल मांगे। कई लोगों ने बिल नहीं मिलने का बहाना भी बनाया, लेकिन विभागीय टीमों ने मौके पर ही मीटर रीडरों से मीटरों की रीडिंग देखकर उनके बिल की राशि दिखवाई और बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के मौके पर ही कनेक्शन काट दिए और अधिक बकाया होने पर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही उनके मीटर उखाड़कर विभाग में जमा करा दिए। विभाग द्वारा मौके पर ही कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल की राशि जमा करवाई। विभागीय टीमों ने मोहल्लों में अभियान के दौरान 55 लाख की बकायेदारी पर 275 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान ही कई बकायेदारों ने तो कनेक्शन कटने से पहले से अधिकारियों से संपर्क करके अपना बकाया योजना के तहत जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विभागीय टीमों ने बड़े बकायेदारों द्वारा विद्युत बिल जमा नहीं करने पर 58 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ लिए और विभाग में जमा करा दिए। जबकि टीमों ने एकमुश्त समाधान योजना के तहत अभियान के दौरान ही 175 लोगों को ओटीएस का लाभ देते हुए उनसे 14 लाख रुपये जमा करवाया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा, अधिशासी अभियंता प्रथम गोविंद जायसवाल, उपखंड अधिकारी प्रथम पुष्पेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र, धीरज कुशवाहा, मीटररीडर सुपरवाइजर तौफीक सलीम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें