झांसी। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चली है। बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 523 मरीज सामने आए। जेल में निरुद्ध पांच बंदियों में भी इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा रेलवे कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। महानगर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
बुधवार को जिले में कोरोना के 5,471 नमूनों की जांच हुई। इनमें 1,502 आरटीपीसीआर, 20 ट्रू नेट तथा सबसे ज्यादा 3,949 एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से 523 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित कभी सामने नहीं आए। नए मरीज पंचकुइयां, डढ़ियापुरा, रामलीला गंज, सदर बाजार, कृष्णा विहार कॉलोनी, मधुर विहार कॉलोनी, तिलक नगर, रामकुंज कॉलोनी, दिलदार नगर, बबीना कैंट, दीक्षित बाग, प्रेमनगर, रेलवे कॉलोनी, बड़ागांव गेट बाहर, सिमरधा, राजगढ़, शिवाजी नगर, हजरयाना, इंद्रपुरी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, महाराज सिंह नगर, मिशन कंपाउंड, नई बस्ती, अंदर ओरछा गेट, मसीहागंज, गणेश बाजार, बौद्ध नगर, अन्नपूर्णा कॉलोनी, रेलगंज, सूर्यपुरम, खत्रयाना, सिद्धेश्वर नगर, झारखड़िया, अजय एन्क्लेव, मऊरानीपुर, टहरौली, करगुवां, सुंदर विहार, अमरीख विहार, गुरुद्वारा नगरा, नैनागढ़, पानी की टंकी के पास खातीबाबा, रानी नगर चिरगांव, बाहर दतिया गेट, कृषि विश्वविद्यालय, माहौर कॉलोनी, दीनदयाल नगर, नझाई बाजार, ग्रीनपार्क कॉलोनी, टकसाल, रॉयल सिटी, जेल चौराहा, हंसारी ग्वाल टोली, आरा मशीन, भेल, साहनी विहार कॉलोनी, आदर्श नगर, लोहागढ़, हंसारी टपरियन, सारंध्रा नगर, गोंदू कंपाउंड, यलो चर्च, गुमनावारा, तालपुरा, चंद्रविहार कॉलोनी, गढ़िया फाटक, बिहारी पुरा, जानकी पुरम, ईसाई टोला, रामनाथ सिटी, नझाई बाजार, गणेश मढ़िया, अंदर सैंयर गेट, बीकेडी टीचर कॉलोनी, बरुआसागर, झोकनबाग, सत्यम कॉलोनी, झांसी कैंट, खैलार, पंचवटी, सूद कॉलोनी, बाहर खंडेराव गेट, शारदा हिल्स कॉलोनी आदि इलाकों से सामने आए हैं।
इसके अलावा जेल की तीन महिला बंदियों में भी संक्रमण पाया गया है। इससे पहले भी महिला बंदियों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सभी संक्रमितों बंदियों को जेल में ही अलग कर दिया गया है। अस्थायी जेल में निरुद्ध दो बंदी भी संक्रमित पाए गए हैं। कृषि विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रेल कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,574 पर पहुंच गई है। इनमें से 294 लक्षण वाले मरीज हैं। बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले संक्रमित हैं। रिकवरी रेट घटकर 80.02 प्रतिशत पर आ पहुंचा है।
सात दिन में मिले 2,418 मरीज
8 अप्रैल - 182
9 अप्रैल - 155
10 अप्रैल - 239
11 अप्रैल - 362
12 अप्रैल - 406
13 अप्रैल - 462
14 अप्रैल - 612