झांसी। कोरोना के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव मनाया गया। इस दौरान जिले के पंद्रह हजार लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। वैक्सीनेशन लगातार जारी है।
कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। इससे बचाव के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 11 अप्रैल से चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव शुरू किया गया था, जिसका बुधवार को समापन हो गया। उत्सव के दौरान रविवार को 2,232, सोमवार को 5,998, मंगलवार को 3,754 तथा बुधवार को 2,847 लोगों ने टीका लगवाकर सुरक्षा कवच अपनाया। जिले में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि टीकाकरण लगातार जारी रहेगा। 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग टीकाकरण केंद्र पहुंचकर टीका जरूर लगवाएं।