फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 521 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा दाखिला, अब पैसा नहीं बनेगा अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रथम चरण की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी हुई। इसमें 685 के सापेक्ष 521 बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिलाने के लिए चिह्नित किया गया है। अब उक्त अभिभावक अपने क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर बच्चे का नामांकन संबंधित विद्यालय में कराएंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए सरकार इन निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। बेसिक शिक्षा विभाग गरीब परिवारों के बच्चों को निजी विद्यालयों में हर वर्ष प्रवेश दिलाता है। जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है और लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन कर विद्यालय आवंटित किया जाता है। नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रथम चरण की प्रक्रिया 1 से 19 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया की गई थी। जिसमें 950 आवेदन आए। 20 से 23 दिसंबर तक इन अवधि में प्राप्त आवेदनों में पात्रता के आधार पर सत्यापन बीएसए के द्वारा किया गया तो 685 आवेदन शेष बचे। इनको पोर्टल पर लॉक किया गया था। मंगलवार को इन 685 आवेदनों की ऑनलाइन लॉटरी के जरिए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया की गई। इसमें जनपद के 521 बच्चों को विद्यालय अावंटित हुए। विद्यालय आवंटित होने की सूची अब बीएसए कार्यालय पर चस्पा होगी। जिसके बाद 27 दिसंबर से इन चयनित बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
निजी विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए 685 आवेदन ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें 521 बच्चों को निजी विद्यालय आवंटित किए गए। चयनित बच्चों को अब निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
प्रदीप कुमार, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें