फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले 517 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बुधवार को नाम वापसी का आखिरी दिन रहा। इस दौरान कुल 517 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। सबसे अधिक ग्राम पंचायत सदस्य के 213 उम्मीदवारों ने परचे वापस लिए। जबकि ग्राम प्रधान पद के 139 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के 165 दावेदारों ने चुनाव लड़ने से पहले ही मैदान छोड़ दिया। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के बीच देर-रात चुनाव चिन्ह्न आवंटित किए जाने आरंभ कर दिए गए।
विज्ञापन

दो दिन तक चली स्क्रूटनी के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची ब्लॉकों में चस्पा कर दी गई थी। इसके बाद बुधवार से नाम वापसी की प्रक्रिया आरंभ हुई। सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच उम्मीदवारों का नाम वापसी के लिए आने का सिलसिला जारी रहा। इनमें सर्वाधिक ऐसे उम्मीदवार रहे, जिन्होंने अपना नामांकन खारिज हो जाने की आशंका के चलते पत्नी, मां के अथवा भाई का भी नामांकन करा रखा था। उधर, ग्राम प्रधान पदों पर नाम वापसी के ज्यादातर मामले आपसी सुलह-समझौते की वजह से हुए। ब्लॉकों में नाम वापसी को पहुंचे कई उम्मीदवारों के संग प्रतिद्वंदी उम्मीदवार भी नजर आए। एक ही गांव और परिवार के लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोंकते हुए नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन, सुलह-सफाई हो जाने से उनमें से कई ने ब्लॉक में पहुंचकर नामांकन वापस ले लिए। चुनाव कार्यालय के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599 पद के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए। 496 ग्राम पंचायतों के 5657 उम्मीदवारों में 139 ने आज नामांकन वापस लिए। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 213 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।
अब जिला पंचायत की 24 सीटों पर किस्मत आजमाएंगे 264 उम्मीदवार
झांसी। जिला पंचायत की 24 सीटों के लिए कुल 367 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। बुधवार को नाम वापसी के दौरान 40 उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया। जबकि 60 नामांकन अलग-अलग सेट के पाए गए। तीन के नामांकन पहले ही खारिज किए जा चुके है। इस तरह अब मुकाबले में सिर्फ 264 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में बचे है।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद अब सबसे अधिक 16 उम्मीदवार बघेरा सीट से चुनावी मैदान में हैं। जबकि बबीना ग्रामीण एवं स्यावरी से सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार ही बचे हैं। नाम वापसी के दौरान पूंछ से चार ने नाम वापस लिया। इसी तरह साकिन से सात, भरोसा से तीन, सेमरी से छह, पहाड़ी बुजुर्ग से चार, बघेरा से तीन, भोजला से चार, कुटेरा से पांच, रक्सा से दो, राजापुर से छह, खैलार से सात, बबीना ग्रामीण से चार, सकरार से शून्य, बंगरा धवा से पांच, देवरीसिंह पुरा से चार, भदरवारा से पांच, स्यावरी से चार, चुरारा से चार, सिमरधा से पांच, मारकुआं से एक, भसनेह से पांच, ककरबई से तीन, कुरैटा से दो एवं बिलाटी से आठ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए।
अब नाम वापसी के बाद पूंछ से 13, साकिन से 10, भरोसा से 8, सेमरी से 14, पहाड़ी बुजुर्ग से 11, बघेरा से 16 भोजला से 7, कुटेरा से 10, रक्सा से 12, राजापुर से 9, खैलार से 21, बबीना ग्रामीण से 5, सकरार से 8, बंगरा धवा से 11, देवरीसिंह पुरा से 11, भदरवारा से 14, स्यावरी से 7, चुरारा से 5, सिमरधा से 14, मारकुआं से 12, भसनेह से 16, ककरबई से 9, कुरैठा से 10 एवं बिलाटी से 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं। उधर, जिला पंचायत सदस्य पद के भी कई उम्मीदवारों ने परिजनों के नामांकन करा रखे थे। जब मंगलवार को उनके नामांकन वैध ठहरा दिए गए तब परिजनों ने नामांकन वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें