कपड़ों में इत्र लगाना सुन्नत
झांसी। बाजारों में कई तरह के इत्र हैं लेकिन उनमें सबसे अधिक मजमुआ मुश्क व जन्नतुल फिरदौस ही रोजेदारों को भा रहे हैं। बाजार में इसकी कीमत मात्र छह एमएल की कीमत 60 रुपये लेकर 80 रुपये है। कपड़ों में इत्र लगाना सुन्नत है।
भीषण गर्मी होेने के कारण रोजेदार अपने बदन पर खुश्बू को लगाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बाजारों में मदीना, हजरे अस्वत, मक्का, काला ऊद, पेन, के अलावा कई तरह के इत्र मौजूद हैं। लेकिन इस बार रोजेदारों को मजमुआ मुश्क व जन्नतुल फिरदौस की खुश्बू खूब पसंद आ रही है। इत्र विक्रेता सरदार आलम ने बताया कि इस बार बाजार में कई तरह के इत्र मौजूद है लेकिन रोजेदारों को मुजमुआ मुश्क व जन्नतुल फिरदौस की खरीदारी कर रहे हैं।