फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपिस् थत मिले 29 कर्मचारी व अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अनुपस्थित मिले 29 अधिकारी व कर्मचारी

झांसी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने सुबह दस बजे से विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील व लघु सिंचाई विभाग में 29 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
तहसील सदर कार्यालय में एडब्लूवीएन मीरा चक्रवर्ती, सीमा चौधरी, रजिस्ट्रार कानूनगो जुगल किशोर गुप्ता और लेखपाल विकास वर्मा अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई कार्यालय में अधिशासी अभियंता मोहन प्रकाश, वरिष्ठ सहायक शमसुन निशा, कार्यालय सहायक नितिन कुमार के साथ ही नेहा कुशवाहा, अंजलि ठाकुर, जितेंद्र श्रीवास्तव, जगतराज व रामकिशन अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग के इनवेलरिंग ऑफिस में सहायक अभियंता आरके वर्मा, डीलर गोविंद अग्रवाल, सैयद सईद, अशोक कुमार झा, अशोक कुमार दुबे, देवेंद्र कुमार पुरोहित, रामप्रकाश अहिरवार व हेल्पर राजेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। लघु सिंचाई के हैवीरिंग ऑफिस में कार्यालय सहायक नंदराम, सर्वे पतरौल सुनील कुमार शर्मा, अर्चना तिवारी, बहादुर सिंह चंदेल, कैलाश कुमार, दिनेश कुमार, राजेंद्र, मनवीर सिंह, प्रदीप कुमार सैनी अनुपस्थित मिले। अपर जिलाधिकारी ने यह रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें