फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदारों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ-City

विज्ञापन
विज्ञापन
थानेदारों को पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
विज्ञापन

झांसी। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने रविवार को पुलिस अधिकारियों व थानेदारों को आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्वक माहौल में चुनाव कराना प्राथमिकता है। इसमें शिथिलता बरतने वाले थानेदारों की जवाबदेह तय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों व थानेदारों से कहा कि चुनाव में व्यवधान डालने वाले अराजकतत्वों व हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही सभी राजनीतिक दलों पर भी पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में समस्त असलाह धारकों के असलहे जमा कराने में जुट जाएं। जनपद में लगे बैनरों, पोस्टरों एवं होर्डिंग हटवाएं। बीते चुनाव के दौैरान जिन स्थानों पर विवाद हुआ था या फिर विवाद की स्थिति हुई थी, उसका संज्ञान लेकर समय रहते जरूरी कदम उठाएं, जिससे पुन: घटना न हो सके। संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर जरूरी कदम उठाए जाएं। सभी पुलिस अधिकारी व थानेदार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सतर्कता बरतें, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी न हो पाए। मजबूत कानून व्यवस्था को लेकर थानेदार अभियान चलाकर अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य करें। वाहन चेकिंग कर संदिग्धों पर नजर रखी जाए। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों पर भी पुलिस रखें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक देहात राहुल मिठास, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ देहात संग्राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें