रेलकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की डीजल शेड शाखा की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। आगामी मान्यता चुनाव में यूनियन को वन ट्रेड यूनियन का दर्जा दिलाने पर भी बात की गई। अध्यक्षता बृजमोहन ने की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, शाखा सचिव डीके खरे, जसवंत सिंह, निर्मल सिंह, पवन पाठक मौजूद रहे।
लार्जेस स्कीम का मिलता रहेगा लाभ
झांसी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की बैठक लार्जेस स्कीम पर दिए आदेश पर रेल प्रशासन द्वारा कदम खींचने पर चर्चा की गई। मंडल सचिव आरएन यादव ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के काला दिवस ऐलान के 24 घंटे के भीतर ही रेल प्रशासन बैकफुट पर आ गया। मंत्रालय ने 26 सितंबर को लार्जेस खत्म करने वाले आदेश को न सिर्फ खारिज किया बल्कि 27 अक्टूबर 2017 के पहले के मामलों में तैनाती के आदेश भी महाप्रबंधकाें को दे दिए गए हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान, मनोज जाट, मोहम्मद शकील, मनोज सिंह बघेल, अशोक त्रिपाठी, पवन झारखड़िया, वी के यादव, पीके स्याल मौजूद रहे।