फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
लगाया जाम, कहा नहीं करेंगे वजन दिवस का काम
लखनऊ में हुए लाठी चार्ज के विरोध में इलाइट चौराहे पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
लखनऊ में आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में और मानदेय वृद्धि की मांग पर जिले की आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर इलाइट चौराहा पर जाम लगाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और शुक्रवार को होने वाले वजन दिवस के विरोध का एलान किया। प्रदर्शन के बाद विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई आंगनबाड़ी उत्थान समिति के बैनर तले आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क से जुलूस निकाला। माथे और बांह पर काली पट्टी बांधे महिलाओं ने इलाइट चौराहा पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लखनऊ में आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कराया। क्या यही अच्छे दिन है। क्या यह महिलाओं का सम्मान है। अध्यक्ष मालती तिवारी ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। महामंत्री गीता वर्मा ने कहा कि शुक्रवार को वजन दिवस का बहिष्कार किया जाएगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी क ो ज्ञापन दिया जाएगा। इस अवसर पर स्नेहलता निगम, निर्मला ठाकुर, रेखा, अशोक कुमारी, शीतला यादव, रानी देवी, आशा देवी, मीरा नामदेव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जनपद में 1148 आंगनबाड़ी केंद्र है, जिनमें करीब 2296 महिला कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें