भाजपा जिला निकाय चुनाव तैयारी के लिए हुई बैठक में सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और वार्डों को जीतने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ नेताओं ने चेताया कि प्रत्याशी का विरोध करने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड चुनाव समन्वयक दीप अवस्थी ने कहा कि पार्टी ने जिले की सभी सात नगर पंचायत, पांच नगर पालिका और 203 वार्डों को जीतने का लक्ष्य बनाया है। चुनाव प्रभारी उदय सिंह पिंडारी ने सभी सीटों की समीक्षा कर जातीय और जनसंख्या के हिसाब से आंकड़ों की जानकारी ली। मंडल अध्यक्षों ने दावेदारों की सूची सौंपी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने की। इस दौरान जिला प्रभारी लवलेश सिंह, जिला विस्तारक धीरेंद्र सिंह, जिला निकाय चुनाव समन्वयक पवन गौतम, विधायक राजीव सिंह पारीछा, अरिदमन सिंह, जिनेंद्र जैन, अरुण सिंह, संतोष स्वामी, गजराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी दीपक सिंह, अतुल जैन, अशोक राजपूत, प्रमोद कुमारी, राजेश पाल, शिवेंद्र सिंह मौजूद थे।