फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 नए स्थानों पर खुलेंगी शराब की दुकानें

विज्ञापन
शराब - फोटो : ????
विज्ञापन
झांसी। जिले में लगभग 50 नए स्थानों पर शराब की दुकानें खोली जाएंगी। शासन को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर दिया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही आवेदन एवं आवंटन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिले में देशी शराब का लगभग साढे़ चार लाख लीटर का कोटा बचा हुआ है, जिसकी खपत करानी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का खौफ एवं लॉकडाउन के कारण शराब के व्यापार पर काफी असर पड़ा है। इसके साथ ही शत प्रतिशत दुकानों के न उठने से आबकारी विभाग को राजस्व प्रभावित हो रहा है और अन्य समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि तीसरे चरण में भी करीब 33 दुकानें नहीं उठ सकी हैं। मुख्यालय के निर्देश पर नए स्थानों पर दुकानें खोलने का प्रस्ताव मांगा गया था। जानकारी के अनुसार प्रस्ताव में करीब 50 नए स्थानों पर यह दुकानें खोली जाएंगी। हालांकि इसके लिए पहले मुख्यालय की अनुमति आवश्यक होगी। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद गोयल के अनुसार शराब का जो कोटा बचा हुआ है। उसकी खपत के लिए छोटी - छोटी दुकानें खोलने का प्रस्ताव है। स्वीकृति के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें