फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महाराष्ट्र में फंसे 48 सहरिया मजदूर पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन और पुलिस का प्रयास लगाया रंग, गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में फंसे सभी 48 सहरिया मजदूर शुक्रवार रात सकुशल अपने घर पहुंच गए। इससे उनके परिजन में खुशी का माहौल रहा। गांव बार निवासी मजदूरों ने दो दिन पहले वीडियो के माध्यम से परिजन को सोलापुर में फंसे होने की जानकारी दी थी। पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस सहित परिजन सभी मजदूरों को वापस लाने के प्रयास में जुट गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मजदूरों के परिजन ने महाराष्ट्र में मौजूद मजदूरों को ट्रेन के टिकट के लिए रुपये भेजे थे। रुपया मिलने के बाद सभी मजदूर महराष्ट्र के दोन रेलवे स्टेशन से पुणे रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और यहां से ललितपुर आने वाली ट्रेन में सवार हो गए थे। मजदूरों के वापस आने पर उनके परिजन लगातार उनसे संपर्क करते रहे। शुक्रवार रात को ट्रेन ललितपुर पहुंची। यहां रेलवे स्टेशन पर पूर्व से ही परिजन मौजूद थे। सभी 48 मजदूरों को सकुशल देखकर उन्होंने राहत की सांस ली। इसके बाद रात करीब सवा नौ बजे सभी मजदूर अपने घर पर पहुंचे। यहां गांव के लोगों सहित उनके नाते रिश्तेदार पहुंचे और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें