फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में बीपीएड की 500 में से 450 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बीयू प्रशासन के सामने सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करना ही अंतिम विकल्प
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। न सिर्फ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर बल्कि संबद्ध कॉलेजों में चल रहे बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) की सीटें भरने का संकट खड़ा हो गया है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो 500 सीटों के लिए 50 अभ्यर्थियों की मेरिट बनी है।
बीयू के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कैंपस में चल रहे बीपीएड की करीब 100 और संबद्ध कॉलेजों की 400 सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई गई। इन सीटों पर दाखिले के लिए कुल 186 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से 92 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा बाद 50 अभ्यर्थी की मेरिट लिस्ट जारी हुई अब 450 सीटें खाली रहने की वजह से खाली सीटें भरने का संकट खड़ा हो गया है। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बीयू प्रशासन ने अब खाली सीटें सीधे प्रवेश के माध्यम से भरने का फैसला लिया है, जिसके लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



समर्थ पोर्टल पर कंफर्म नहीं हुए एडमिशन

झांसी। समर्थ पोर्टल में तकनीकी खामी की वजह से बृहस्पतिवार को यूजी-पीजी के प्रवेश कंफर्म नहीं हो सके। इसकी वजह से दाखिले की प्रक्रिया लगभग ठप रही। इसकी शिकायतें कई कॉलेजों की तरफ से बीयू प्रशासन को उपलब्ध कराई गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इस समस्या से समर्थ पोर्टल की टीम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें