फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

435 मेधावियों का हुआ सम्मान

Tue, 29 Aug 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bu, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। फेसबुक पर हुए प्यार को शादी के अंजाम तक पहुंचाने के लिए उड़ीसा से एक लड़की लुधियाना के लिए निकली। सही वक्त पर पता चलने पर परिजनों ने व्हाट्स एप के माध्यम से आरपीएफ से संपर्क किया और लड़की की फोटो उपलब्ध करा दी। लड़की को झांसी स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर सोमवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

उड़ीसा के बालनगिरी जिले की एक लड़की की लुधियाना की एक लड़के से फेसबुक के जरिए जान-पहचान हो गई। दोस्ती का सफर पूरा करते हुए पहचान प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने शादी की योजना बनाई। इसके लिए लड़के ने लड़की को लुधियाना आने को कहा और वह फौरन तैयार हो गई। वह उड़ीसा से समता एक्सप्रेस में सवार हो गई। घर से जाने की सूचना उसने ट्रेन से ही परिजनों को दी। इस पर परिजन सक्रिय हो गए। उन्होंने आरपीएफ से संपर्क किया। व्हाट्स एप के जरिए लड़की की फोटो भी भेज दी। फोटो के आधार पर जांच कर रही आरपीएफ को लड़की झांसी में समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठी मिल गई। उसे यहां उतार लिया गया और सूचना परिजनों को दी गई। इस पर लड़की के परिवार के लोग भी झांसी पहुंच गए। इस दौरान लुधियाना से लड़का भी झांसी आ गया। उसने लड़की को साथ ले जाकर शादी की बात कही, परंतु इसके लिए परिजन राजी नहीं हुए और लड़की का भी मन बदल गया। आरपीएफ ने लड़की को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें