झांसी। कोरोना वायरस के 43 मरीज और मिले हैं। यह मरीज 2284 जांचों में सामने आए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 8712 पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को 27 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
मंगलवार को 43 ट्रू नेट, 284 आरटीपीसीआर और 1957 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें 43 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये मरीज चांद बिहार कॉलोनी, आजादपुरा नगरा, सदर, एल्डिको कॉलोनी, राजगढ़ बिजौली, सागर गेट, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, रामनगर, आजाद विहार रक्सा, बड़ागांव गेट, करगुवां जी, अंदर सागर गेट, चेलाराम कंपाउंड, बंगरा, छनियापुरा, सीपरी बाजार, हसारी, गरौठा, बाहर दतिया गेट, आवास विकास कॉलोनी, जानकीपुरम सिविल लाइन, पठार वाली गली मऊरानीपुर, कृृष्णा इन्क्लेव नंदनपुरा, केकेपुरी, सतीश नगर, रेलवे कॉलोनी, साहनी विहार, तोड़ी फतेहपुर, कुशवाहा मार्केट, शिवाजी नगर, कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। मौजूदा समय में 325 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 94.34 प्रतिशत पहुंच गया है, जबकि मृत्युदर 1.9 फीसदी ही है।