फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से 42 शिक्षकों को किया गया कार्यमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में अंतर जनपदीय स्थानांतरण नीति के तहत दूसरे जिलों में भेजे गए शिक्षकों को मंगलवार को कार्यमुक्त किया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर विदा किया। शिक्षकों के चेहरे पर अपने गृह जनपद या पसंदीदा जनपद में जाने की खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

जिले में तैनात किए गए बाहरी जिलों के शिक्षक कई सालों से स्थानांतरण को लेकर परेशान थे। सरकार ने पिछले दिनों अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। आवेदनों का सत्यापन होने के बाद शासन ने कार्य मुक्ति के लिए दो दिन तय किए थे। इस दौरान करीब 51 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें करीब 42 शिक्षकों को मंगलवार को कार्यमुक्त किया गया। इसे लेकर मंगलवार को सुबह से ही बीएसए कार्यालय पर शिक्षकों की भीड़ नजर आई।
बीएसए हरवंश कुमार ने आवेदनों के सापेक्ष शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के लिए सूची जारी की। कार्यमुक्ति के दौरान लिपिकों ने शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया और उन्हें मिष्ठान खिलाकर विदाई दी। अपने गृह जनपद में जाने की खुशी शिक्षकों के चेहरे पर साफ नजर आई। वहीं, बीएसए ने बताया कि दो दिन बाद अन्य जिलों से आने वाले शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इस दौरान प्रधान लिपिक संतोष राजपूत, वरिष्ठ सहायक कृष्णकांत पटेल, रमेश चक्रवर्ती समेत तमाम लिपिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें