फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसीः 1749 नमूनों की जांच में 42 मिले संक्रमित, दो की मौत

Mon, 28 Sep 2020 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना के 1749 नमूनों की जांच में 42 संक्रमित पाए गए। साथ ही दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसके अलावा 50 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जबकि, रविवार को 25 पॉजिटिव मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।

विज्ञापन


सितंबर माह के ज्यादातर दिनों में प्रतिदिन कोरोना के एक सैकड़ा के इर्दगिर्द नए मरीज सामने आए। लेकिन, इस मामले में पिछले दो दिन बेहतर साबित हुए हैं। शनिवार को कोरोना के 77 नए मरीज मिले थे, जबकि रविवार को ये संख्या महज 42 रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि, दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। इनमें सिविल लाइन बाबूलाल कारखाने के पीछे निवासी 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई है। बुजुर्ग को बुखार, कफ, गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। बुजुर्ग हाइपरटेंशन से भी पीड़ित था।
विज्ञापन


इसके अलावा दिलदार नगर खातीबाबा निवासी 60 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है। मरीज को बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। वे पहले से डायबिटिज से भी पीड़ित थे। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 पर पहुंच गई है।

ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा
कोरोना महामारी की जकड़न से आजाद होने वालों की संख्या जिले में तेजी से बढ़ रही है। जिले में अब तक 7,097 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 5,299 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि, 761 मरीज अपना होम आइसोलेशन पूरा कर चुके हैं। इससे जनपद का रिकवरी रेट बढ़कर 85.38 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वर्तमान में 888 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 179 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।

इन क्षेत्रों में मिले मरीज
नए मरीजों में ज्यादातर महानगर के विभिन्न इलाकों से हैं। इनमें ध्यानचंद नगर सीपरी बाजार, आजाद नगर हंसारी, सिरबो गुरसराय, पारीछा, मिशन कंपाउंड, रॉयल सिटी, पिछोर, बड़ागांव गेट, ग्वालटोली हंसारी, पीडब्लूडी रेजीडेंसी, प्रतापपुरा, भेल, पंचकुइयां, शिवाजी नगर, कच्ची घरैया लाइन, मेडिकल कैंपस, नैनागढ़, बबीना कैंट, अशोक सनफ्रान सिटी, नैनागढ़, सरसेंड़ा, ईसाईटोला, दतिया गेट अंदर, मिशन कंपाउंड, नानक गंज, रेलवे कॉलोनी, छुट्टन का बगीचा नई बस्ती आदि क्षेत्रों में मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें