महान साहित्यकार थे आचार्य महावीर प्रसाद
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को साहित्यकार आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने उनको महान साहित्यकार बताया।
मुख्य अतिथि डीआरएम नीरज अम्बष्ठ ने कहा कि महावीर प्रसाद का रेलवे के साथ संबंध अत्यंत निकट से रहा है। इसी कार्यालय में वह तार बाबू के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने सरस्वती पत्रिका का संपादन का कार्य पूर्ण दायित्व के साथ निभाया। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। विशिष्ट अतिथि डा. मुन्ना तिवारी ने कहा कि द्विवेदी जी का समय पराधीनता का युग था। उसी समय अंग्रेजों ने अंग्रेज विद्वानों द्वारा सभी धर्मों की पुस्तकों का अनुवाद कराया। विशिष्ट अतिथि डा. पुनीत बिसारिया ने कहा कि उन जैसे विद्वान इस संसार में बहुत कम पैदा होते हैं। जिस प्रतिभा एवं कला से उन्होंने हिंदी की सेवा की वह अद्वितीय है। उनमें विरोधियों को अपना बना लेने की कला थी।
इसके पूर्व रेलवे स्टेशन पर लगी उनकी प्रतिमा पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह नेगी ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर आफताब अहमद, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनंत कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उल्लास कुमार, वाणिज्य मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. जितेंद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। संचालन राजभाषा अधिकारी एमएम भटनागर व आभार वरिष्ठ अनुवादक भगवान दास ने किया।
आरपीएफ मित्र योजना के सदस्य सम्मानित
झांसी। आरपीएफ थाने में बुधवार को आरपीएफ मित्र योजना समिति के तत्वावधान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी ने कहा कि समिति के साल भर जहरखुरानी व यात्री सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान प्रशंसनीय रहे। इस मौके पर सदस्य नवीन गुप्ता, अजय मोदी, अनिल सुड़ेले, अजय भार्गव, एके सोनी, ओमप्रकाश ब्रह्मचारी, सीताराम, विकास लोइया, सुप्रीत चावला, अब्दुल खालिद, हरप्रीति, मनोज अवस्थी, राजेंद्र साहू, प्रमोद श्रीवास्तव, अतुल किलपन, शील कोपरा, अमित पांडे, संजय गुप्ता, डा. सतीश कोटिया, अमित यादव को सम्मानित किया गया। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी व आभार प्रभारी निरीक्षक एके यादव ने व्यक्त किया।
थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा
झांसी। यात्रियों की सुविधा के लिए ग्वालियर से वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था 16 मई से 30 जून तक रहेगी।
निरस्त रहेगी पैसेंजर
झांसी। धौलपुर - झांसी व झांसी- बीना रेल खंड में 19 मई को मेगा ब्लाक लेकर रखरखाव का काम होगा। इस कारण झांसी बीना पैसेंजर निरस्त रहेगी। साथ ही झांसी खजुराहो पैसेंजर का संचालन झांसी से ललितपुर के बीच निरस्त रहेगा।
टिकट चेकिंग में 185 यात्री पकड़े
झांसी। चित्रकूट स्टेशन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. जितेंद्र कुमार के निर्देशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दस ट्रेनों की जांच में 185 यात्रियों को अनधिकृत रूप से सफर करते पकड़ा गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक आरके बाजपेयी, मनीष अग्रवाल, एनएस परिहार, आरके दुबे, एके मंडल, अमर सिंह शामिल रहे।