फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगेंगे दो हजार 44 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 2044 वाहन
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव में वाहन अधिग्रहण करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 2044 वाहनों को नोटिस भेजा गया है। सभी वाहन 26 अप्रैल की शाम तक भोजला मंडी में जमा होंगे। वाहन न भेजने वाले मालिकों पर मुकदमा दर्ज होगी।
झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। चुनाव के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के चलते जिले भर में दो हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहनों के अधिग्रहण का आदेश वाहन मालिकों को देकर नोटिस भेजे गए हैं। चालक सभी वाहनों को 26 अप्रैल की शाम पांच बजे तक लेकर उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ वीके शुक्ला ने बताया कि अधिग्रहण आदेश के बावजूद यदि वाहन उपलब्ध नहीं होते हैं तो अनुपस्थित वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें