फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि पर होंगे विविध कार्यक्रम-City

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि पर होंगे विविध आयोजन
विज्ञापन

झांसी। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी तैयारियां तेजी से जारी हैं। वहीं, शिव मंदिरों के आसपास सफाई व लाइट व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग की गई।
श्री सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ के आचार्य पंडित हरिओम पाठक ने बताया कि शिवालयों में सुबह चार से रात बारह बजे तक अभिषेक सहित विविध कार्यक्रम होंगे। साथ ही महानगर में शिव बरात का भ्रमण होगा। वहीं, दुर्ग में स्थित प्राचीन मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन होगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, जगह-जगह पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने के साथ ही पर्याप्त रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता रवीश त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

सैंयर पहाड़ी पर स्थित श्री पंच दंश नाम जूना अखाड़ा बिजौली में शिवरात्रि के पर्व पर विविध कार्यक्रम का आयोजन होगा। तीन मार्च को मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन के साथ-साथ ऊं नम: शिवाय का जाप होगा। महाशिवरात्रि को शिवजी का महाभिषेक होगा।
विज्ञापन

वार्ड क्रमांक 39 के अजीदा मकरानी ने महापौर को ज्ञापन देकर महाशिवरात्रि पर्व पर बारात के भ्रमण पर वार्ड के प्रमुख स्थानों पर सफाई व्यवस्था और लाइट व्यवस्था को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने शीतल कॉलोनी, थापक बाग, होमगार्ड ट्रेनिंग के पास और भगवान शिव के सभी मंदिरों के आसपास सफाई करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें