फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह लक्ष्य से अभी भी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह लक्ष्य से अभी भी कम
विज्ञापन

झांसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में 150 जोड़ों के विवाह होने हैं। विवाह नौ फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर होंगे लेकिन अब तक 112 जोड़ों के ही नाम फाइनल हो सके हैं। शादी में दो दिन शेष हैं, ऐसे में जोड़ों का लक्ष्य पूरा करने के लिए अफसर माथापच्ची कर रहे हैं।
प्रदेश भर में नौ फरवरी को दस हजार जोड़ों की शादी कराई जाएगी। जिले भर में 150 जोड़ों की शादी का लक्ष्य है। सभी शादियां ग्वालियर रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर होंगी। शादी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अशोक कुमार समेत अन्य ने जीआईसी ग्राउंड का भ्रमण किया और शादी की तैयारियां देखीं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि शादी में किसी को पानी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, इसलिए पानी का पर्याप्त इंतजाम किया जाए। किसी तरह की असुविधा न हो, इसलिए सभी जोड़ों के नाम व उनके परिवार वालों के नाम लिख लिए जाएं। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से 72 जोड़ों के नाम शादी के लिए फाइनल हो गए हैं। इसके अलावा समथर से 10, गुरसराय से 17, रानीपुर से एक और नगर निगम से 12 जोड़ों के नाम शादी के लिए फाइनल हो गए हैं। अब केवल दो दिन का समय शेष है। ऐसे में बाकी जोड़ों के नाम जल्द से जल्द फाइनल करने का काम चल रहा है। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री/ ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कन्या को मिलेंगे बीस हजार
योजना के अनुसार बेटी के विवाह पर सरकार 35 हजार रुपये खर्च करती है। इसमें से 20 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में, 10 हजार रुपये दहेज के सामान और पांच हजार रुपये व्यवस्थाओं पर खर्च होते हैं। विवाह की सभी व्यवस्थाएं नगर निगम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें