फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ की रिपेयरिंग का काम शुरू

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
झांसी के मुख्य मार्गों पर टूटे पड़े फुटपाथ रिपेयर किए जाएंगे। बीकेडी चौराहा से ग्वालियर रोड और कचहरी चौराहा से बस स्टैंड रोड पर रिपेयरिंग का काम होगा। ग्वालियर रोड पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

महानगर स्मार्ट सिटी बन गया है। भले ही स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले काम धरातल पर उतरने में अभी समय लगने वाला हो, लेकिन बाहर से यहां आने वालों में खराब धारणा न बने, इसलिए मुख्य मार्गों के फुटपाथ रिपेयर किए जाएंगे। इसमें बीकेडी चौराहा से ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग तक फुटपाथ जेडीए ने बनवाया था। इसमें लगे अधिकांश टाइल उखड़ गए हैं, जिससे जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। इस रोड से अक्सर वीआईपी का आना- जाना रहता है। यही स्थिति कचहरी चौराहा से लेकर तालपुरा चौराहा तक केे फुटपाथ की है। फुटपाथ कई स्थानों पर टूट जाने के कारण न केवल देखने में बुरे लग रहे हैं, बल्कि बाहर से आने वालों की नजरों में भी गलत इमेज बना रहे हैं।
इसलिए नगर निगम ने निर्णय लिया कि इन फुटपाथों की मरम्मत कराई जाएगी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क से नीचे धंस गए फुटपाथ को ऊपर उठाकर नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि फुटपाथ रिपेयर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें