फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की एक्सरसाइज-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव तैयारियों की ‘एक्सरसाइज’
विज्ञापन

झांसी। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियाें की ‘एक्सरसाइज’ करेगी। पार्टी ने झांसी में मंडलस्तरीय आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें झांसी, जालौन व ललितपुर से तीन हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। कार्यकर्ताओं को आने में असुविधा न हो, इसके लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है।
अगले साल लोकसभा चुनाव होंगे, इसलिए राजनीतिक दल चुनावी मूड में आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जहां पदयात्राओं के बहाने जनता की नब्ज टटोल रहे हैं और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अलग बुंदेलखंड राज्य के बहाने सियासत में हलचल मचा रखी है। समाजवादी पार्टी बैठकें करके कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है। इसके इतर बहुजन समाज पार्टी भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस छह दिसंबर को कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करेेगी और डॉ. आंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालेगी।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन कचहरी से बस स्टैंड मार्ग स्थित कुंजवाटिका विवाह घर में सुबह दस बजे से होगा। इसमें मंडल भर से कार्यकर्ता जुटेंगे। तीन हजार कार्यकर्ताओं को लाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, जिससे सियासत गर्माई हुई है। ऐसे में बसपा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कोई बाहर का बड़ा नेता तो नहीं आ रहा है, लेकिन बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार, भूपेंद्र आर्या, जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईंया, लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा के अलावा पार्टी के प्रमुख लीडर, कदौरा और कालपी के चेयरमैन, भाईचारा कमेटियों के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। बुंदेलखंड प्रभारी भूपेंद्र आर्या ने बताया कि आयोजन में बाबा साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व केे बारे में बताया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें