फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 दिन में मिलेगी मार्क्सशीट -City

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 15 दिन में मिलेगी मार्क्सशीट
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से अब 15 दिन में ही छात्र-छात्राओं को मार्क्सशीट मिल जाएगी। एक महीने में छात्रों के हाथ में डिग्री होगी। बीयू ने कैंपस में ही प्रमाणपत्रों की छपाई के लिए नई मशीन खरीद ली है। इसलिए अब छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्रों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस सत्र में होने वाले बैक पेपर की मार्क्सशीट, चार्ट आदि की छपाई शुरू हो जाएगी।
विश्वविद्यालय हर साल रिजल्ट घोषित करने के बाद रिकॉर्ड के लिए टेबुलेशन चार्ट व छात्रों के प्रमाणपत्र जैसे मार्क्सशीट, डिग्री आदि बाहरी फर्मों से छपवाता है। अभी बाहरी फर्मों से छपाई होने के कारण छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र मिलने में बहुत असुविधा होती है। कई बार तो छात्रों को प्रमाणपत्र में संशोधन की प्रति पाने के लिए एक साल या उससे अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसको मद्देनजर रखते हुए विश्वविद्यालय ने प्रमाणपत्रों की छपाई के लिए नई मशीन खरीद ली है। मशीन आ जाने के बाद अब इसी सत्र में होने वाले बैक पेपर की मार्क्सशीट, चार्ट आदि की छपाई शुरू हो जाएगी। परीक्षा का रिजल्ट निकलने के बाद 15 दिनों में विद्यार्थियों मार्क्सशीट और एक महीने में डिग्री मिलेगी। बुधवार को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने नई मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



50 से 60 लाख होंगे खर्च
छात्रों के प्रमाणपत्र बाहरी फर्मों से छपाई कराने में विश्वविद्यालय हर साल 1.25 करोड़ रुपये खर्च करता है। बीयू में ही छपाई होने के बाद खर्च घटकर आधे से कम रह जाएगा। 50 से 60 लाख में ही सभी प्रमाणपत्र छप जाएंगे। यह मशीन 100 पेज प्रति मिनट छापेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें