फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्ष् ज्ञा विभाग-City

विज्ञापन
विज्ञापन
हैडिंग - प्रमुख सचिव ने निरीक्षण कर जांची हकीकत
विज्ञापन

सब हेड - बीएसए कार्यालय में की विभागीय योजनाओं की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को जनपद के नोडल प्रभारी एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने शिक्षा भवन में स्थित बीएसए दफ्तर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने मध्याह्न भोजन वितरण योजना, यूनीफार्म वितरण, पाठ्य पुस्तकों के वितरण सहित अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा कर हकीकत जांची।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम 5 बजे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रमुख सचिव ने बीएसए दफ्तर में स्कूलों में शिक्षा मित्रों की उपस्थिति रिपोर्ट, अध्यापकों के स्थानांतरण व समायोजन प्रक्रिया को भी जाना, प्रमुख सचिव को विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष एक भी स्थानांतरण नहीं हुआ है, जो ऑनलाइन प्रक्रिया में है। उन्हें कंट्रोल रूम के काम काज के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यालय के टायलेट को भी चेक किया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीडीओ ए दिनेश कुमार, बीएसए हरिवंश कुमार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक डॉक्टा जीपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें