फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे स्कूल
विज्ञापन

सब हेड: परिषदीय विद्यालयों में मिलेंगी नई ड्रेस और किताबें
क्रासर
स्कूल चलो अभियान भी होगा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शनिवार से जिले के सभी परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। बीस मई से शुरू हुई गर्मियों की छुट्टी शुक्रवार को पूरी हो गईं। बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों का दावा है कि शनिवार को ही विद्यार्थियों को नई ड्रेस और किताबें मिल जाएंगी। स्कूलों में छात्रांकन बढ़ाने के लिए प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी।
बीएसए जय सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल सुबह 8 बजे से खुल जाएंगे। सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को नई ड्रेस के सेट दिए जाएंगे, जो 15 जुलाई तक सभी विद्यार्थियों को हर हालत में वितरित होनी है। स्कूलों में रजिस्टर पर विद्यार्थी का नाम, यूनिफार्म का विवरण व बच्चे के हस्ताक्षर दर्ज किए जाएंगे। ड्रेस वितरण के साथ ही स्कूलों में नई किताबें भी विद्यार्थियों को दी जाएगी। अभी तक हिंदी सहित कई विषयों की एक लाख 13 हजार से ज्यादा पुस्तकें आ चुकी है, जो ब्लाकों में भेज दी गई है। ब्लाकों से यह किताबें स्कूल प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


501 अनुदेशक का हुआ नवीनीकरण
बेसिक के उच्च प्राथमिक स्कूलों मेें शिक्षण कार्य के लिए 501 अनुदेशकों का नवीनीकरण हो गया है। जबकि 17 का कार्य में उदासीनता बरतने सहित अन्य वजहों के चलते नवीनीकरण नहीं हुआ है। विभाग के अनुसार यह अनुदेशक एक जुलाई से स्कूल पहुंचेंगे। गौरतलब है कि 100 छात्रांकन वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा, शारीरिक शिक्षा, कला विज्ञान, गृहविज्ञान, कृषि विज्ञान के लिए विभाग द्वारा अनुदेशक तैनात किए जाते है, जिनका 11 माह का अनुबंध जुलाई से मई तक रहता है। बीएसए जय सिंह ने बताया कि 501 अनुदेशकों का नवीनीकरण हो गया है, जो शनिवार से स्कूल पहुंचेंगे। जबकि 17 अनुदेशकों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इनमें से कई कार्य में उदासीनता बरत रहे थे। वहीं कुछ ने त्यागपत्र दे दिया।

ड्रेस के लिए चार करोड़ से ज्यादा आया
जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में अध्ययनरत 1,47,923 विद्यार्थियों को ड्रेस के लिए शासन ने 4,43,76,900 रुपये भेज दिए है। विभाग के अनुसार यह धनराशि विद्यालयों के एमसीसी खाते में पहुंचा दिए गए है। प्रत्येक विद्यार्थी को दो सेटोें में यह ड्रेस मिलेगी। एक सेट की लागत 200 रुपये है। ड्रेस नई कलर में होगी, जो पिंक चेक व ब्राउन होगी। पहले यह खाकी कलर में होती थी।
विज्ञापन


डाटा अपलोड एक तक करने के निर्देश
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परिषदीय अध्यापकों के जनपद के भीतर स्थानांतरण - समायोजन के लिए सैलरी डाटा में सरप्लस अध्यापकों के चिह्नांकन, जोन का चिह्नांकन, पैन नंबर, आधार नंबर एनआईसी की वेबसाइट पर हर हाल मेें एक जुलाई तक अपलोड कर दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें