फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रकम निकालकर लौट रहे युवक से उड़ाए चालीस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के सदर बाजार स्थित पीएनबी शाखा से पैसा निकालकर लौट रहे युवक के टप्पेबाजों ने चालीस हजार रुपये उड़ा दिए। रुपये गायब देख भुक्तभोगी के होश उड़ गए। भुक्तभोगी ने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए टप्पेबाजों की तलाश में जुटी रही है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर निवासी देवेंद्र जनरेटर मरम्मत करने का काम करते हैं। बुधवार को सदर बाजार स्थित पीएनबी बैंक शाखा से उन्होंने चालीस हजार रुपये निकाले। पूरे रुपये झोले में रखकर स्कूटी से वह मिनर्वा की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गोविंद चौराहा के पास कुछ समान लेने के लिए वह रुके। सड़क पर स्कूटी खड़ी करके वह दुकान में सामान लेने चले गए। स्कूटी में ही रुपयों से भरा झोला भी टंगा था। इसी दौरान अचानक एक युवक स्कूटी से झोला निकालकर भाग खड़ा हुआ।
यह देखकर देवेंद्र ने शोर मचाया। लेकिन युवक पास में खड़े अपने साथी के साथ भाग गया। भुक्तभोगी ने तुरंत इसकी जानकारी नवाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालकर पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर नवाबाद के मुताबिक एक बाइक पर संदिग्ध युवक नजर आए हैं। इनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें