फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की जमीन पर बने 40 गोदाम हटाए जाएंगे

विज्ञापन
अतिक्रमण की खबर में.......राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे अवैध रूप से बनाई गईं दुकानों का निरीक्षण क
विज्ञापन
झांसी। महानगर में सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को लेकर सोमवार को उपनगर आयुक्त अमित सिंह ने प्रवर्तन दल के साथ महानगर में कई जगहों पर निरीक्षण किया। इस दौरान किले के पीछे पुरातत्व विभाग की जमीन पर चालीस गोदाम बने मिले। इन अवैध गोदामों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान देखा कि किले के पीछे मिनर्वा चौराहा के पास पुरातत्व विभाग की जमीन पर व्यापारियों द्वारा अवैध गोदाम बना कर कब्जा किया हुआ है, जिसमें लगभग 40 व्यापारियों द्वारा अवैध गोदामों का निर्माण करके व्यापार का संचालन किया जा रहा है। इससे राजस्व को भारी क्षति हो रही है। इसके बाद सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवार के पीछे नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गईं लगभग 20 दुकानों को देखा। दुकानों का चिह्नित करने के बाद दुकानदारों के नाम लिख लिए गए। इसके अलावा हरिजन छात्रावास के पास नीम वाली माता मंदिर तालपुरा की बस्ती में सड़क पटरी और नाली के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए बाथरूम को तुड़वाया गया।
इस मौके पर अतिक्रमण प्रभारी कर्नल एनएन वाजपेयी, संपत्ति अधिकारी सुरेंद्र सिंह, कानूनगो प्रकाशचंद्र सोनी, संपत्ति सुपरवाइजर सुदेश सिंह, टीम लीडर टीएन पस्तोर, टीम लीडर केके मिश्रा, स्क्वायड कमांडर मनोज सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, सुमन तिवारी, शमशेर बहादुर सिंह, नीरज नायक, अशोक सिंह, चेतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें