फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजी शहनाई, एक- दूजे के हुए 39 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में बृहस्पतिवार को शहनाई गूंजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 39 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को आशीष देकर खुशहाल जीवन जीने की कामना की। नव दंपतियों को उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 39 कन्याओं के हाथ पीले किए गए। इसको लेकर सुबह से ही तैयारियां चल रही थीं। नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वर और वधू पक्ष का स्वागत किया। मंत्रोच्चार से विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। नव दंपतियों ने सात फेरे लिए। कुछ दंपतियों ने मास्क लगाकर कोविड नियमों को पालन करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने नवयुगलों को आशीष प्रदान किया। इस मौके पर नगर निगम क्षेत्र के तीन, बरुआसागर से एक, चिरगांव एक, ब्लॉक बबीना के सात, बड़ागांव के 12, मोंठ के तीन, चिरगांव के 11 और बंगरा एक जोड़े का विवाह कराया गया।
योजना के तहत उपहार और 35 हजार रुपये की धनराशि का हस्तांतरण किया गया। उपसभापति सुनील नैनवानी, पार्षद सुरेंद्र साहू, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक बृजकुमार, पार्षद प्रतिनिधि आदर्श गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें