फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 38 मरीज और मिले

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। जिले में कोरोना के 4349 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 38 में महामारी का संक्रमण पाया गया। वहीं, 22 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 95.10 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शनिवार को कोरोना के नये मरीज तालपुरा, ईदगाह के पास, न्यू रायगंज, वीरांगना नगर, आवास विकास कॉलोनी, सारंध्रा नगर, रसवहार कॉलोनी, कैंट, रक्सा पुनावली, कछियाना पुलिया नंबर नौ, दरीगरान, महेंद्र पुरी कॉलोनी, गुरसराय, लहचूरा, झोकनबाग, ललितपुर मार्ग, खातीबाबा, प्रेमनगर, चमनगंज, बड़ागांव गेट बाहर, ग्राम ढिमलौनी, बबीना कैंट आदि इलाकों से सामने आए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना के 8401 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 7990 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 245 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 45 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। वहीं, 166 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें