फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: कमरे में मिला वृद्धा का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Mar 2021 02:25 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्धा का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। उनके कमरे से मंगलसूत्र व टॉप्स गायब मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चिरगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला हवेलीपुरा निवासी मंगल सिंह की पत्नी गिरजा देवी शुक्रवार की रात कमरे में सोने गई थीं। पास वाले कमरे में उनका बेटा व बहू भी सो रहे थे। शनिवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। 

बेटा उनको जगाने पहुंचा, लेकिन कोई आहट नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो वह कमरे में मृत हालत में पड़ी थीं। परिजनों की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। परिजनों का आरोप है कि उनके जेवरात गायब हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें