फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक कॉलेजों में भेजे गए 35 नए शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए लोक सेवा आयोग से चयनित 35 शिक्षक भेजे गए हैं। इनमें से अधिकांश शिक्षकों को दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में तैनाती भी दे दी गई है। वहीं, ललितपुर में 41 और जालौन में 26 एलटी ग्रेड के नव नियुक्त शिक्षक भेजे गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक कालेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों की व्यापक संख्या है, जो झांसी में करीब 172 है। इससे ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते अक्सर पठन - पाठन की प्रक्रिया प्रभावित रहती है। निदेशालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए 35 नव नियुक्त शिक्षक भेजे हैं। इनमें से 15 को हाल ही में एक समारोह में विद्यालय पद स्थापना के पत्र दिए गए थे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सभी नए शिक्षकों को ग्रामीण अंचल में संचालित राजकीय कालेजों में तैनाती दे दी गई है। इससे विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, गृह विज्ञान, गणित, हिंदी सहित अन्य सभी प्रमुख विषयों की पढ़ाई सुलभ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें