फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़कर 349 ने हासिल की सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सोमवार को पीएसी ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन 470 महिला अभ्यर्थी शामिल हुईं, इनमें से 349 ने निर्धारित समय 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़कर सफलता हासिल की।



उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए सोमवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) की शुरुआत हुई। पहले दिन परीक्षा में 500 महिला अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन उपस्थिति 470 ने दर्ज कराई। राजगढ़ स्थित 33वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में आयोजित परीक्षा में शामिल हुईं महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करने का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य को पार करने में 349 कामयाब रहीं। जबकि, 121 का लक्ष्य पार करने से पहले ही दम फूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि मंगलवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में 800 महिला अभ्यर्थी शामिल होंगी। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। उन्हें 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें