फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 34 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला प्रशासन ने गेहूं खरीद को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए संबंधित समितियों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हर साल गेहूं की खरीद कराने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाती है। पिछले साल जिले में करीब 73 हजार एमटी से अधिक गेहूं की खरीद हुई थी। गेहूं खरीद को लेकर अब तक शासन से लक्ष्य नहीं मिला है, लेकिन खरीद को लेकर केंद्रों का चयन कर लिया गया है। जिसमें खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के 21, एफसीआई के तीन और कृषि उत्पादन मंडी का एक गेहूं क्रय केंद्र होगा।
अनुमोदित केंद्रों में खाद्य विभाग के मंडी स्थल भोजला, विपणन शाखा केंद्र बड़ागांव, मंडी स्थल चिरगांव, विपणन शाखा केंद्र टहरौली, मंडी स्थल मोंठ, मंडी स्थल बामौर, मंडी स्थल गुरसराय, मंडी स्थल मऊरानीपुर, उप मंडी बंगरा और एफसीआई के भोजला मंडी, चिरगांव मंडी, गुरसराय मंडी में केंद्र होंगे। पीसीएफ के दिगारा मंडी, साधन सहकारी समिति परिसर गुआवली, बेदौरा, बबीना ग्रामीण, पीसीएफ किसान सेवा केंद्र मऊरानीपुर, किसान सेवा सहकारी समिति भंडरा, भटपुरा, रेवन, रानीपुर, कुआगांव, चिरगांव मंडी, सहकारी संघ समथर, किसान सेवा सहकारी समिति चिरगांव, सहकारी संघ पूंछ, साधन सहकारी समिति भदरवारा खुर्द, स्किल, नारायणपुरा, पंडवाहा, बघैरा मंडी, अस्ता और टोड़ीफ तेहपुर, कृषि उत्पादन मंडी समिति के अन्तर्गत भरारी मंडी में गेहूं क्रय केंद्र बनाया जाएगा। डीएम ने सभी संस्थाओं के प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि क्रय केंद्रों को तत्काल निर्धारित स्थानों पर स्थापित कराकर आवश्यक स्टाफ , बोरा, धनराशि इत्यादि की व्यवस्था कर लें। खरीद केंद्रों पर कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें