फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर वृद्धा को उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र के वैष्णवपुरम कॉलोनी में हुई वृद्धा की हत्या के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने शराब के नशे में दुष्कर्म के प्रयास में असफल होने पर वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद जेवरात लूट कर आरोपी भाग निकला था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया माल भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वैष्णवपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले हेमंत वर्मा ललितपुर के तालबेहट स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने कॉलोनी में ही एक प्लॉट खरीदा है। पिछले तीन माह से यहां निर्माणकार्य चल रहा है। घर बनवाने की जिम्मेदारी उनकी मां रामरती वर्मा ने उठा रखी थी। उनकी मां भवन सामग्री की देखरेख को ईट घेरकर एक छोटा कमरा बना रखा था। देखभाल के लिए वह यहां सोती थीं।
16 फरवरी की रात में घर में खाना खाकर वह सोने चली गईं थीं। इसी बीच क्षेत्र का रहने वाला बालकिशन शराब के नशे में पहुंचा। सोते समय वृद्धा को देखकर उसकी नीयत खराब हो गई। उसने अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वह घबरा गया। असफल प्रयास के चलते उसने वृद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी। उनके पहने हुए जेवरात को लेकर वह भाग गया था। मामला दर्ज कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ल ने टीम के साथ मिलकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने अंजनी माता मंदिर के पास से आरोपी बालकिशन को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना जुर्म भी स्वीकार किया है। पुलिस टीम में एसआई जयगोविंद सिंह, रामभजन, समरजीत व भगवान सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें