फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिले के 335 स्कूल हुए निपुण, गुरसराय ब्लॉक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक श्रीवास्तव
विज्ञापन

झांसी। जिले के 335 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को निपुण श्रेणी में शामिल किया गया है। निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में झांसी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले में गुरसराय ब्लॉक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि शहरी क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति सबसे कमजोर रही। झांसी शहरी क्षेत्र में केवल सात विद्यालय ही निपुण श्रेणी में शामिल हो सके।
निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा तीन तक के बच्चों को पढ़ाई और गणित में दक्ष बनाना लक्ष्य है। इसके लिए खेल आधारित और मातृभाषा आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले के करीब 1080 परिषदीय विद्यालयों में इस साल 27 जनवरी से 20 फरवरी तक मूल्यांकन कराया गया।
विज्ञापन

आकलन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशिक्षुओं ने स्कूलों में पहुंचकर कक्षा एक से तीन तक के बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणित की बुनियादी क्षमता का व्यक्तिगत परीक्षण किया। इसी मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों को निपुण श्रेणी में शामिल किया गया।
बुंदेलखंड के सात जिलों की निपुण रैंकिंग में हमीरपुर पहले स्थान पर रहा, जबकि झांसी दूसरे और जालौन तीसरे स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर झांसी को 32वीं रैंक मिली है। यह रैंकिंग बच्चों के सीखने के परिणाम, स्कूलों की तैयारी और मूल्यांकन की गुणवत्ता के आधार पर तैयार की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि शहरों में संसाधन और शिक्षकों की उपलब्धता ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में बेहतर होती है। इसके बावजूद शहरी क्षेत्र का प्रदर्शन कमजोर रहना कई सवाल खड़े करता है। शिक्षा विभाग की निगरानी, शिक्षकों की कमी, छात्रों की नियमित उपस्थिति और शिक्षण गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ब्लॉकवार निपुण विद्यालयों की स्थिति
ब्लॉक
एसेसमेंट विद्यालय
निपुण विद्यालय
प्रतिशत
गुरसराय 124
55
44
मोंठ
136
42
30
बामौर
103
26
27
बड़ागांव
114
46
40
मऊरानीपुर
140
32
23
बबीना
146
44
30
बंगरा
149
47
31
चिरगांव
117
34
29
झांसी शहरी
52
7
13

बुंदेलखंड और प्रदेश में रैंकिंग
बुंदेलखंड रैंक
जिला
प्रदेश रैंक
1
हमीरपुर
31
2
झांसी
32
3 जालौन 43
4
ललितपुर
51
5
बांदा
56
6
चित्रकूट
61
7
महोबा
62

निपुण भारत मिशन में जिले के स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आने वाले समय में इससे भी बेहतर परिणाम लाने के लिए अभी से कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां कमियां सामने आई हैं, वहां सुधार के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। - विपुल शिव सागर, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें