फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख लेकर थमा दिया सवा किलो नकली सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
33 लाख लेकर थमा दिया सवा किलो नकली सोना
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी सराफा कारोबारी से 33 लाख लेकर उनको एक किलो 235 ग्राम नकली सोना पकड़ा दिया। शक होने पर जांचा तो नकली सोना देखकर कारोबारी के पैरों तले जमीन खिसक गई। ठगी की शिकायत पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
बांदा शहर कोतवाली स्थित छोटी बाजार निवासी अरुण सोनी की वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में हरी मंदिर गली मेन मार्केट में सोनी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। जून में फोन पर उनकी बातचीत गुजरात के एक व्यक्ति से हुई, उसने कम दामों पर सोने देने की बात कही। झांसी में मुलाकात होने के बाद नवंबर 2018 व फरवरी में सौ - सौ ग्राम सोने की डीलिंग हुई। उसमें सही सोना दिया गया। ऐसे में एक दूसरे का विश्वास हासिल करने के बाद आगे की डिलिंग भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून को अरुण सोनी अपने भाई देवेंद्र सोनी के साथ कार में सवार होकर जेवरात लेने झांसी पहुंचे। इस बार एक किलो 235 ग्राम सोने की डीलिंग 33 लाख में तय हुई। इस बार भी डीलिंग नारायण बाग में होनी थी, जहां वे कार में सवार होकर रकम लेकर उक्त स्थान पर पहुंच गए। विश्वास जीत लेने के बाद ठगों ने धोखा करते हुए रकम लेकर जेवरात पकड़ा दिए और घबराकर भाग निकले। जल्दबाजी में भागते समय अरुण व उसके भाई को शक हुआ। कार में सोना खोलकर चेक किया तो वह घबरा गए, क्योंकि इस बार सोना नहीं बल्कि गिलट पर सोने का पानी चढ़ा था। दोनों ने कार से उनका पीछा भी किया, लेकिन जब तक दोनों गलियों से होते हुए भाग निकले। घबराकर दोनों ने पुलिस को घटना की जानकारी न देकर सीधे उत्तराखंड आ गए। यहां परिजनों को जानकारी देने के बाद झांसी आकर कोतवाली पुलिस के साथ एसएसपी को घटना की जानकारी दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली में मामले के संबंध में तहरीर मिली है। उसी आधार पर जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें