फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी में लगाई दो मजदूरों ने फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी में लगाई दो मजदूरों ने फांसी
विज्ञापन

झांसी। आर्थिक तंगी के चलते अलग-अलग स्थानों पर दो मजदूरों ने फांसी लगा ली। इनमें एक प्रेमनगर के गरियागांव और दूसरा चिरगांव के धोनी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
प्रेमनगर के गरियागांव निवासी डालचंद्र अहिरवार (34) मजदूरी करते थे। उनकी पत्नी 15 दिन पहले अपने दोनों बच्चों के साथ टपरियर हंसारी स्थित अपने मायके चली गई थी। वह घर में अकेले थे। 15 फरवरी की शाम उन्होंने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बड़े भाई नरेश ने उनका शव फंदे पर लटका देखा। हादसे का पता लगने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

इसी तरह, चिरगांव के धोनी गांव निवासी विजय केवट (37) की पत्नी ममता की चार साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उनके एक लड़का और एक लड़की है। इस हादसे के बाद से वह परेशान थे और आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। 15 फरवरी की शाम उन्होंने बाड़ें में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
झांसी। महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के विजवारी गांव निवासी शकीरे खान का पुत्र नवाब खान (18) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। परिजनों ने उसको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह, समथर क्षेत्र के बेलमाकला निवासी विजय सिंह (45) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें