.......................................
फोटो
......................................
टैग: रेलवे
घटता-बढ़ता रहेगा रिटायरिंग रूम का किराया
- रेलवे बोर्ड ने मंडल रेल प्रबंधक को दिए अधिकार
- यात्रियों की मांग को देखते हुए लिया जाएगा निर्णय
- वर्तमान में 12 और 24 घंटे की दे रखी है सुविधा
जावेद असलम
झांसी। रेलवे स्टेशन में यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री का किराया अब किसी भी समय बढ़ाया या फिर कम किया जा सकता है। बुकिंग कम होने व यात्रियों की डिमांड न होने पर रिटायरिंग रूम व डॉरमेट्री के शुल्क को कम किया जा सकता है। इसी तरह भीड़ बढ़ने पर किराए को अधिक किया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने किराया तय करने का अधिकार मंडल रेल प्रबंधक को दे दिया है।
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर यात्री विश्रामालया बनाए गए हैं। इसमें एसी डीलक्स, नॉन एसी कमरे, एसी डॉरमेट्री एवं नॉन एसी डॉरमेट्री की सुविधा है। इसके लिए रेलवे यात्री से अलग-अलग चार्ज वसूल करता है। वर्तमान में रेलवे ने 12 एवं 24 घंटे ठहरने की सुविधा प्रदान कर रखी है।
एसी डीलक्स कमरा 12 घंटे किराये पर लेने के लिए 700 और 24 घंटे के लिये 1100 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। एसी कमरे का 12 घंटे के लिये 600 व 24 घंटे के लिये 900 , नॉन एसी कमरे का 12 घंटे के लिए 400 एवं 24 घंटे के लिए 700, एसी डॉरमेट्री बेड का 12 घंटे 200 एवं 24 घंटे का 300, नॉन एसी डॉरमेट्री का 12 घंटे 125 एवं 24 घंटे का 200 रुपये भुगतान करना पड़ता है। इसके अलावा 24 घंटे के बाद कमरा लेने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार लगता है।
स्टेशन में यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम व डोरमेट्री का किराया अब किसी भी समय बढ़ाया या फिर कम किया जा सकता है। बुकिंग कम होने व यात्रियों की डिमांड ना होने पर रिटायरिंग रूम व डोरमेट्री के शुल्क को कम किया जा सकता है। इसी तरह भीड़ बढ़ने पर किराए को अधिक किया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने किराया तय करने का अधिकार अब डीआरएम को दे दिया है। इससे पहले रेलवे बोर्ड इसे तय करता था। इस संबंध में बोर्ड ने सभी जोन व मंडलों को निर्देश जारी कर दिया है।
रेलवे रिटायरिंग रूम की स्थिति
एसी डीलक्स - 1 कमरा
एसी कमरें - 2 कमरे (दो पलंग)
नॉन एसी - 2 कमरे (दो पलंग)
एसी डॉरमेट्री - 9 पलंग
नॉन एसी डॉरमेट्री - 10 पलंग
जल्द होगा निर्णय
यात्रियों की घटती व बढ़ती संख्या को देखते हुए निर्णय लिया जा रहा है। जल्द ही रेलवे बोर्ड के आदेश का पालन किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी