-----
हॉकी मुकाबले से झांसी बाहर
सब हेड - लखनऊ हॉस्टल ने दी शिकस्त, इलाहाबाद, सैफई व स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ भी सेमीफाइनल में
ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हो रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता से झांसी बाहर हो गई। वहीं सेमीफाइनल में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ, इलाहाबाद मंडल, सैफई हास्टल व स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ पहुंच गई है। प्रतियोगिता के समापन दिवस मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
एस्ट्रोटर्फ पर हुए मैच में स्पोर्ट्स हास्टल लखनऊ ने झांसी को 7 - 2 से हराया। विजेता टीम के विश्वजीत ने तीन, आशुतोष ने दो, आकिब व दानिल ने एक - एक गोल मारा। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में इलाहाबाद मंडल ने स्पोर्ट्स कालेज सैफई को 6 - 4 से हराया। इलाहाबाद के जैद व अक्षय ने दो - दो, अली व शशांक ने एक - एक गोल मारा। जबकि सैफई के फहद दो, मोहित व अमित ने एक - एक गोल किया। तीसरे क्वार्टर मैच में सैफई हास्टल ने लखनऊ मंडल को 6 - 0 से हराया। विजेता टीम के राहुल ने तीन, अभिषेक ने दो व अदनान ने एक गोल किया। चौथे मैच में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने रामपुर को 4 - 1 से हराया। लखनऊ के अजय, अंकित, अमित व आदित्य ने एक - एक तथा रामपुर के मोनू यादव ने एक गोल मारा। निर्णायकों में सुबोध खंडकर, सुनीता तिवारी, हिकमत उल्ला, जावेद, महेंद्र कोरिया आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अन्नू मंसूरी आदि मौजूद रहे।