-----------
प्रत्याशियों को मिल गई चुनावी पहचान
सब हेड- रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को बांटे चुनाव चिह्न
-- महापौर पद के लिए बीस प्रत्याशी चुनाव मैदान में
- शिवसेना प्रत्याशी का नाम सबसे ऊपर
- नीचे है निर्दलीय हमीद खान का नाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जनपद में निकाय चुनाव का रण पूरी तरह से सज चुका है। प्रमुख राजनैतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दंभ भर रहे है। मैदान में कूदे चुनावी योद्धाओं को लड़ाई लड़ने के लिए मंगलवार को चुनावी पहचान भी मिल गए है। महापौर पद के बीस प्रत्याशियों में क्रम वार सबसे ऊपर शिवसेना की प्रत्याशी किरन देवी का नाम है, जबकि निर्दलीय हमीद खान का नाम सबसे नीचे है। राजनीतिक दलों के दस प्रत्याशी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं वहीं, दस निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक चुके हैं।
महापौर पद के रिटर्निंग अधिकारी/ एडीएम विजय बहादुर सिंह ने द्वारा बांटे गए चिह्नाें में शिवसेना की किरन देवी को धनुष वाण, आम आदमी पार्टी के नरेंद्र कुमार झा को झाड़ू, कांग्रेस के प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को हाथ का पंजा, बहुजन समाज पार्टी के बृजेंद्र कुमार व्यास को हाथी, लोक जनशक्ति पार्टी के रामजी श्रीवास्तव को बंगला, भारतीय जनता पार्टी के रामतीर्थ सिंघल को कमल का फूल, समाजवादी पार्टी के राहुल सक्सेना को साइकिल, स्वतंत्र जनता राज पार्टी की चित्रलेखा कुशवाहा को झूला, बुंदेलखंड क्रांति दल के रामकुमार अंकशास्त्री को नारियल, परिवर्तन समाज पार्टी के हरिशंकर जिजौरिया को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय उदय कुमार गुप्ता (लुहारी) को शटल, जगदेव को शंख, नीरजा को रेल का इंजन, पवन यादव को सैनिक, मुन्ना लाल को लड़का- लड़की, राजेंद्र को फसल काटता किसान, रामकिशन रायकवार को छत का पंखा, संतोष कुमार को रिक्शा, सुनील कुमार को पानी का नल और हमीद खान को जीप चुनाव चिह्न जारी किया गया है।
उधर, नगर पालिका बरुआसागर से भारतीय जनता पार्टी के अमर सिंह को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी के नीरज राय को हाथी, समाजवादी पार्टी के मुकेश कुमार को साइकिल, कांग्रेस के नरेंद्र कुमार को हाथ का पंजा, निर्दलीय ठाकुर दास को हेलीकाप्टर, डा. मंजू मेहेर यादव को हल और हरदेवी को जीप चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। नगर पंचायत बड़ागांव से समाजवादी पार्टी से आशा देवी को साइकिल, शिवसेना से ओमप्रकाश को धनुष वाण, कालका प्रसाद को हाथ का पंजा, भारतीय जनता पार्टी के दयाराम को कमल का फूल, बहुजन समाज पार्टी के रमाशंकर को हाथी और निर्दलीय उर्मिला देवी को फसल काटता किसान चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।