फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी मांग,,,-City

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस के साथ बिजली के मांग भी बढ़ी
विज्ञापन

सब हेड: महानगर में 15 की जगह 25 मेगावाट हुई खपत
क्रासर
बुधवार रात में डेढ़ घंटे की कटौती से बेहाल रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बारिश न होने से उमस बढ़ने के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को महानगर में 20 से 25 मेगावाट बिजली की खपत अधिक रही। इससे हंसारी और दुनारा ट्रांसमिशन सबस्टेशन पर रखे उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर ओवर लोड बने रहे, गनीमत रही कि वे ट्रिप नहीं हुए। वहीं, बुधवार की रात डेढ़ घंटे की अघोषित कटौती से लोग बेहाल रहे।
अभी बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 24 और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर चल रहा है। मगर, बारिश न होने से बिजली की मांग में कमी नहीं आ रही है। उमस से बिजली की बढ़ी मांग के कारण महानगर को 22 से 23 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को अधिकतम 15 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। महानगर में सामान्य दिनों में 140 मेगावाट बिजली की मांग होती है और वहीं, इन दिनों यह मांग बढ़कर 155 से 165 तक पहुंच गई हैं। बृहस्पतिवार को बिजली की मांग बढ़ने से हंसारी और दुनारा सबस्टेशन पर रखे उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर ओवर लोड बने रहे। ट्रांसफार्मरों को ट्रिपिंग से बचाने के लिए ट्रांसमिशन अफसर और कर्मचारी इन पर निगाह बनाए रहे। वैसे जुलाई में सामान्य बारिश होने पर अगस्त महीने तक बिजली की मांग काम हो जाती थी, लेकिन इस बार ऐसी स्थिति अब तक नहीं बन सकी है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार की रात 12.10 बजे से 1.40 बजे तक की गई अघोषित कटौती के कारण लोग बेहाल रहे। दिन के समय बकायेदारों के कनेक्शन काटने और मेंटेनेंस काम के चलते अधिकांश क्षेत्रों में बिजली का आना-जाना बना रहा।
विज्ञापन


‘बिजली की मांग बढ़ने पर ही महानगर की इमरजेंसी कटौती करनी पड़ रही है। ज्यादातर प्रयास किया जाता है कि ऐसा नहीं करना पड़ा। हालांकि, गांवों में जरूर रात में बिजली काटी जा रही है।’
आरपीएस तोमर, मुख्य अभियंता (वितरण)।

इतनी बढ़ी मांग
-----------------
सबस्टेशन का नाम सामान्य दिनों में इन दिनों
हंसारी 140 मेगावाट 155 से 165 मेगावाट
दुनारा 120 मेगावाट 130 से 135 मेगावाट
मोंठ 60 मेगावाट 70 से 75 मेगावाट
गुरसराय 40 मेगावाट 45 से 50 मेगावाट
मऊरानीपुर 40 मेगावाट 45 से 50 मेगावाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें