टहरौली। बी-पैक्स समिति टहरौली में बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से किसानों को खाद का वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम ताई, तेंदुआ और सिलोरी के 150 किसानों को प्रति किसान दो बोरी खाद दी गई। कुल 300 बोरी डीएपी खाद का वितरण हुआ।
समिति सचिव प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि अबतक 13 ट्रक यानी करीब 6500 बोरियों का वितरण किया जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना है। उन्होंने बताया कि समिति पर फिलहाल लगभग 700 बोरियां स्टॉक में हैं। रोस्टर के अनुसार शुक्रवार को टहरौली, झला और गुंदहा के किसानों में खाद का वितरण किया जाएगा।