फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस जून तक लगाए जाएं सभी हैंडपंप: कमिश्नर

Sun, 01 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शासन से मिले लक्ष्य के अनुरूप हैंडपंप लगाने के लिए शासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त मैन पावर मांगा जाए। सभी हैंडपंप 30 जून तक हर हाल में लग जाना चाहिए। यह निर्देश मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने मंडलीय समीक्षा बैठक में अफसरों को दिए।
विज्ञापन


उन्होंने सीडीओ से कहा कि मंडल में पेयजल की स्थिति बेहद खराब है, जो भी समस्या आए, अधिकारी तत्काल उसका निराकरण करें। विशेष रूप से पेयजल समस्या को त्वरित गति से निपटाएं। जो पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो, से ठीक किया जाए। पाइप लाइन सुधारने का पैसा 14 वें वित्त आयोग से भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक गांव में दो-दो कुआें प्राकृतिक जल स्रोत के लिए चिह्नित कर उनका गहरीकरण कराया जाए।

मंडलायुक्त ने विकास भवन में स्थित कॉल सेंटर से प्रत्येक गांव की पेयजल व्यवस्था की जानकारी लेने का सुझाव दिया। उन्होंने मंडल के सभी कार्यालयों में मूवमेंट रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए, ताकि कर्मचारी अथवा अधिकारी कहीं आएं-जाएं तो रजिस्टर में उसे दर्ज किया जा सके। उन्होंने तीनों जिलों के जिला चिकित्सालय में कंट्रोल रूम बनाने एवं उसका नंबर पंचायत भवनों पर लिखवाने को कहा, ताकि किसी प्रकार की बीमारी अथवा महामारी की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को हो सके। उन्होंने निर्माण कार्यों की जांच के लिए टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। जांच में ढिलाई बरतने पर कार्रवाई करने को भी कहा। शैक्षिक गुणवत्ता की जांच करने, गांव में निर्धन परिवारों को चिह्नित कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला, जेडीसी पीएन वर्मा, सीडीओ चंद्र विजय सिंह, जालौन सीडीओ एसपी सिंह समेत अन्य विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें