फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों के पैंट्री कार में छापेमारी

Sun, 10 Jun 2018 01:29 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रेल अफसरों ने तीन ट्रेनों में औचक चेकिंग कर पैंट्री कार की जांच की। इस दौरान अनाधिकृत कंपनी का पानी बिकने पर नाराजगी जताई। शौचालयों के पास रखा सामान भी हटवाया।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह ने शनिवार को गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12542 के पैंट्री कार में छापेमारी की। जगह-जगह गंदगी मिलने पर चेतावनी दी। इस बीच मौके से अनाधिकृत पानी की बोतलों के कार्टून भी पकड़े। पानी के सभी कार्टूनों को स्टेशन पर जमा कराया। वहीं, ट्रेन के एस-1 कोच के यात्रियों ने पैंट्री कार के वेंडरोें द्वारा ओवरचार्जिंग की भी शिकायत की। मौके पर ही मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार ने जांच कर यात्रियों से वसूले गए अधिक पैसे वापस कराए। पैंट्री कार के शौचालय में बाल्टी एवं बोरे में रखे सामान को हटवाया गया।
वहीं, पंजाब से चलकर मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 12138 पंजाब मेल व ट्रेन नंबर 22416 नई दिल्ली-विशाखापट्टनम एसी एक्सप्रेस के पैंट्री कार मेें भी चेकिंग की। यहां अनाधिकृत कंपनी का पानी बिकने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। बताया गया है कि यह पानी झांसी स्टेशन से पैंट्री कार में चढ़ाया गया था, इस पर भी नाराजगी जाहिर की। इस बीच चार यात्री बिना टिकट पाए जाने पर उनसे जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें